Cheap Rate - Best Products

***महिलाएं स्‍वस्‍थ रहने के लिए क्‍या करे ***

परम्परांगत रूप से स्त्रियों का स्वास्थ्य एक उपेक्षित मुद्दा रहा है। स्त्रियाँ एक बहन, माँ और पत्नी के तौर पर अपने पारिवारिक सदस्यों की देखभाल करती हैं। लेकिन अब यह स्थिति बदल रही है। अब लोगों में पहले से अधिक जागरूकता है।
आज अधिक से अधिक स्त्रियाँ अपने स्वास्थ्य की समस्याओं के प्रति जागरूक हो चुकी हैं ।
खुद के स्वास्थ्य को संभालते हुए एक परिवार में स्त्रियों की भूमिका
स्त्रियाँ पुरुषों के मुकाबले स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों में अधिक अग्रसर रहती हैं। फिर चाहे खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखना हो या अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य का ख्याल रखना हो, या एक नियमित अंतराल पर निरीक्षण के लिए चिकित्सक के पास जाना हो या फिर सही खुराक और दवा उपचार को अपनाना हो। आज के वर्तमान युग में स्त्रियों को अपने घर और बाहर, दोनों जगह अनेकों काम निपटाने होते हैं, जिसके कारण उनके ऊपर अत्यधिक तनाव का बोझ पड जाता है। हर दिन के तनाव के अलावा, स्त्रियों का शरीर गर्भावस्था, प्रसव और मेनोपॉज जैसे बदलावों से होकर गुज़रता है। इन सारे शरीर में आये बदलावों की वज़ह से एक स्त्री का शरीर कमज़ोर बन जाता है और उसके व्यवहार में भी कई बदलाव आ जाते हैं। ब्रेस्ट कैंसर, सर्विकल कैंसर, ह्रदय रोग और प्रजनन तंत्र संबंधी जैसी बीमारियों से स्त्रियाँ पीड़ित हो सकती हैं।
जब शरीर में आये बदलाव शांत होते हैं ..........................
जब शरीर में होने वाले बदलावों की स्थिति आती हैं, तो आम तौर पर स्त्रियां इसे शान्ति से सहती हैं, जबकि पुरुषों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। स्त्रियाँ सब कुछ शान्ति से सहने की वज़ह से अक्सर अवसाद की शिकार हो जाती हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए घर और कार्यस्थल के बीच में परस्पर सही तालमेल मिलाने की आवश्यकता होती है। स्त्रियों में एक परफेक्ट पत्नी, एक परफेक्ट माँ और एक परफेक्ट कामकाजी स्त्री बनने और अपनी अनगिनत भूमिका में श्रेष्ठ होने की प्रवर्ति होती है, जिससे कि स्त्रियों की स्थिति अत्यधिक तनावपूर्ण हो सकती है। यह समझना बेहद आवश्यक है कि ‘परफेक्ट’ जैसी कोई बात नहीं होती है। कोई भी व्यक्ति अपनी पूरी क्षमता से कोशिश करके अपना कार्य कर सकता है। फिर भी यह जरूरी है कि हमें हर समय चिंतित रहने की बजाए कभी कभी कुछ चीज़ों को छोड़ देना चाहिए।
SHARE
    Blogger Comment
    Facebook Comment